महात्मा गांधी
बच्चो के प्यारे बापू।
महात्मा गांधी को आज दुनियाँ का सबसे बड़ा आदमी माना जाता है।
सत्य और अहिंसा के बल पर उन्होंने भारतवर्ष की स्वतंत्रता प्रप्त की।
"सदा सच बोलो ' और 'किसी का मन न दुखाओ '- यही उनका मंत्र था।
महात्मा गांधी का पूरा नाम था - मोहनदास कर्मचन्द गांधी।
गुजरात में स्कूल शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने विलायत जाकर बैरिस्टरी पास की।
महात्मा गांधी की पत्नी का नाम - कस्तूरी बाई। वे भी गांधी जी तरह ही दयावान और सरल थी।
गांधी जी ने अंग्रेजो के जुल्म से तड़पते भारतवासियो को संगठित किया। आजादी की लड़ाई लड़ी। कई बार जेल गये। और उनके नेतृत्व में बिना हथियार की लड़ाई लड़ कर ही जनता ने अंग्रेजो को भारत से निकल दिया। अंग्रेजो से गांधी जी बत्तीस साल तक लड़ते रहे। बीच में कई बार उन्होंने अपनी जान की बाजी भी लगा दी थी। सन 1947 में देश को आजादी मिली और सन 1948 की 30 जनवरी को एक पागल ने गांधी जी की हत्या कर दी।
गांधी जी अमर हो गए।
जन्म - पोरबंदर (गुजरात ) 2 अक्टूबर 1869
जन्म - पोरबंदर (गुजरात ) 2 अक्टूबर 1869
निधन - दिल्ली , 30 जनवरी 1948
No comments:
Post a Comment