Pages

Pandit Jawaharlal Nehru

पं०  जवाहरलाल नेहरू 

स्वर्गीय पंडित  जवाहरलाल नेहरू भारत के प्राण कहे जाते थे।
अमीर घराने के एकलौते सपूत , अमीरी का ठाट -बाट, बहुत ऊँची शिक्षा और शान -शौकत के बाद भी जवाहरलाल जी राष्ट्रप्रेम में इतने मतवाले थे कि जीवन भर देशसेवा के अलावा उन्होंने कुछ नहीं किया।
अपने समय के नेताओं में जवाहरलाल नेहरू सबसे लोकप्रिय राष्ट्रनेता थे।  अंग्रेजो से आजादी की लड़ाई लड़ने में उन्होंने सदा इतनी बहादुरी दिखाई कि आजादी मिलने के बाद उन्हें ही जनता ने स्वतंत्र भारत का प्रथम प्रधान मंत्री चुना और पुरे 17 वर्ष तक वे  प्रधान मंत्री पद पर रह कर देश की उन्नति के लिए प्रयत्नशील रहे।
 जवाहरलाल नेहरू को बच्चो से बहुत प्रेम था।  समूचे देश के बच्चे उन्हें 'चाचा नेहरू' नाम से पुकारते थे।
पं ० नेहरू जैसे महान व्यक्ति संसार में दूसरा न मिलेगा जिसने 25 वर्षो तक आजादी की लड़ाई का नेतृत्व किया और बाद में आजादी की रक्षा व देश की उन्नति में सत्रह वर्ष तक एक ही उत्साह व परिश्रम से कार्य किया हो।
भारतवर्ष के हर बालक को 'चाचा नेहरू 'पर गर्व है।

जन्म - इलाहाबाद ,1 4 नवंबर 1889 

निधन -दिल्ली 27 मई 1964 

No comments:

Pandit Jawaharlal Nehru

पं०  जवाहरलाल नेहरू  स्वर्गीय पंडित  जवाहरलाल नेहरू भारत के प्राण कहे जाते थे। अमीर घराने के एकलौते सपूत , अमीरी का ठाट -बाट, बहुत ऊँ...